Bihar Bhumi Jankari 2026 Bihar Bhulekh खाता, खेसरा, Bhu Naksha & Land Record Bihar

Bihar Bhumi Jankari 2026: बिहार भूलेख एक आधुनिक डिजिटल पोर्टल है, जो किसानों और भूमि स्वामियों को उनकी जमीन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए उपयोगकर्ता अपना खाता नंबर, खेसरा संख्या तथा अन्य महत्वपूर्ण भूमि रिकॉर्ड आसानी से देख और सत्यापित कर सकते हैं।

Bhu Naksha सुविधा के माध्यम से जमीन का नक्शा भी ऑनलाइन देखा जा सकता है, जिससे भूमि की सही स्थिति और सीमाओं को समझना पहले से अधिक आसान हो गया है। यह पोर्टल पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ जमीन से जुड़े विवादों को कम करने में भी सहायक है।

रजिस्टर्ड यूजर अपने अकाउंट में लॉगिन करके आवश्यक भूमि दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार में भूमि रिकॉर्ड की जांच, सत्यापन और प्रबंधन की प्रक्रिया अब डिजिटल माध्यम से अधिक सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है।

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य में Bihar Land Record Management System (LRMS) की शुरुआत की है। इसके तहत biharbhumi.bihar.gov.in और parimarjan.bihar.gov.in जैसे ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए गए हैं।

Bihar Bhumi पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक आसानी से अपनी भूमि से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे कि अपना खाता देखना, दाखिल-खारिज आवेदन करना, भू-नक्शा जांचना, और जमाबंदी पंजी की जानकारी प्राप्त करना। यह पोर्टल भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराकर प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाता है।

Bhulekh Bihar Bhumi Portal- अपना खाता (RoR) देखें

अपने खाते की नक़ल ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए सरल स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “अपना खाता देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
Bihar Bhumi Apna Khata
  • अब अपने जिला और तहसील का चयन करें।
  • अपने खाते को खोजने के लिए खाता संख्या, खेसरा संख्या, या खाताधारी का नाम दर्ज करें।
Apna-Khata-Bihar bihar
  • अंत में “देखें” विकल्प पर क्लिक करें, और आपके खाते की नक़ल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

मौजा के सभी खातों की जानकारी आप नाम या खेसरा संख्या के आधार पर आसानी से खोज और देख सकते हैं।

Bihar Bhulekh Map- ऑनलाइन बिहार भू-नक्शा देखें

बिहार में भू-नक्शा (जमीन का नक्शा) ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल bhunaksha.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर उपलब्ध View Map विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद District, Sub Division, Circle, Mauza, Survey Type (RS – Revisional Survey या CS – Cadastral Survey), Map Instance और Sheet No का चयन करें।
Bhu Naksha Bihar
  • नक्शे में प्रदर्शित सूची से अपना प्लॉट चुनें। चयन करने के बाद स्क्रीन पर रकवा, खेसरा संख्या तथा खेत की चौहद्दी से संबंधित पूरी जानकारी दिखाई देगी।
  • अंत में LPM Reports विकल्प पर क्लिक करके आप अपने प्लॉट का नक्शा पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

Bhulekh Bihar Bhumi Portal पर दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति

Mutation Bihar
  • अब स्थिति खोजने के लिए निम्न में से किसी एक विकल्प का चयन करें:
  • केस नंबर
  • डीड नंबर
  • मौजा
  • प्लॉट नंबर
  • चुनी गई जानकारी दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए “Registration” पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में Personal Details और Address Details में दोनों अनुभाग को भरना। होगा, इसके बाद आपको नीचे दिए हुए “Register Now” पर क्लिक करना होगा।
Mutation Registration Bihar Bhulekh
  • लॉगिन करने के बाद Applicant Details, Document Details, Buyer Details, Seller Details और Plot Details को सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने के पश्चात Final Submit विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद आपका दाखिल-खारिज आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा। आपको वाद संख्या एवं रसीद प्राप्त होगी, जिसकी सहायता से आप अपने आवेदन की स्थिति आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

दाखिल-खारिज एक बेहद अहम दस्तावेज है, जो आपकी संपत्ति को भविष्य में होने वाले विवादों और कानूनी परेशानियों से सुरक्षित रखता है। यह सुनिश्चित करता है कि खरीदी गई जमीन या संपत्ति पर किसी अन्य व्यक्ति का कोई दावा या आपत्ति नहीं है और उसका स्वामित्व विधिवत आपके नाम दर्ज हो चुका है।

Bihar Bhulekh Portal- जमाबंदी पंजी देखें

Bihar Bhumi जमाबंदी पंजी देखने की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
Bihar Land Record jamabandi
  • होमपेज पर “जमाबंदी पंजी देखें” विकल्प का चयन करें।
  • नए पेज पर अपने जिला, अंचल और मौजा का चुनाव करें और फिर Proceed बटन पर क्लिक करें।
Jamabandi Panji bihar Bihar Jankari
  • अब नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक का चयन करें:
  • भाग बर्तमान
  • पृष्ट संख्या बर्तमान
  • रैयत का नाम से खोजें
  • प्लाट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
  • अब आप Search बटन पर क्लिक कर दें.

Bihar Bhumi पर भू- लगान भुगतान ऑनलाइन देखे

बिहार में भू-लगान ऑनलाइन भुगतान करने के चरण:

  • सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर मौजूद “भू-लगान” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खुलने वाले पेज bhulagan.bihar.gov.in पर “ऑनलाइन भुगतान करें” बटन चुनें।

ऑनलाइन भू-लगान का भुगतान करने के लिए आपको पहले बिहार भूमि पोर्टल पर लॉगिन करना आवश्यक है।

Bihar Bhu Lagan

  • अब अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “Sign In” पर क्लिक करें।

यदि आप पंजीकृत उपयोगकर्ता नहीं हैं, तो पहले “Registration” विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

Bihar Bhumi Bhu Lagan Registration

लॉगिन करने के बाद “ऑनलाइन लगान भुगतान करें” विकल्प पर क्लिक करें और नए पेज पर नीचे दी गई जानकारी भरें:

  • जिला का नाम
  • मौजा का नाम
  • हल्का का नाम
  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान

सभी विवरण भरने के बाद “देखें” पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर “ऑनलाइन भुगतान करें” विकल्प चुनकर आप आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

Bhu lagan bihar

LPC (Land Possession Certificate) आवेदन- Bhulekh Bihar Bhumi Portal

  • होमपेज पर “ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद parimarjanplus.bihar.gov.in पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करके “Sign In” पर क्लिक करें।
  • अब अपने जिला और अंचल का चयन करके “नया LPC आवेदन करें” पर क्लिक करें।
Bihar Land Record LPC Registration and Sign in
  • इसके बाद नए पेज पर जिला, अंचल, हल्का, मौजा आदि से संबंधित जानकारी भरें।
  • फिर खोजने के लिए इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करें:
  • वर्तमान
  • पृष्ठ वर्तमान
  • रैयत नाम से खोजें
  • प्लॉट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • चुनी गई जानकारी की संख्या दर्ज करें और “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • अब LPC आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।
Bhulekh Bihar LPC Registration

Bihar Bhumi Portal पर LPC आवेदन की स्थिति

  • होमपेज पर उपलब्ध विकल्प “एल० पी० सी० आवेदन स्थिति देखें” पर क्लिक करें।
  • parimarjan.bihar.gov.in पेज पर अपना जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष चुनकर “Proceed” बटन दबाएं।
  • अब आप किसी एक विकल्प का चयन करें: केस नंबर से खोजें, डीड नंबर से खोजें, मौजा से खोजें, या प्लॉट नंबर से खोजें, और संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • कैप्चा को सही तरीके से भरें और “Search” बटन पर क्लिक करें।
LPC Registration Status
  • स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति प्रदर्शित होगी, जिसे आप देख सकते हैं।

LPC का मतलब भूमि कब्ज़ा प्रमाण पत्र (Land Possession Certificate) है। इसे भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र के नाम से भी जाना जाता है।

Bihar Bhulekh Portal पर उपलब्ध सेवाएँ

इन सेवाओं के अतिरिक्त, आप इस पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाओं का भी उपयोग कर सकते हैं:

सेवा 1सेवा 2
जन शिकायत पोर्टलऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन
सहायता एवं प्रश्नोत्तरएल० पी० सी० आवेदन स्थिति
नागरिक लॉगिनभू-लगान
ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदनजमाबंदी पंजी देखें
दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थितिजमाबंदी पंजी देखें (भारत की सभी 22 भाषाओं में)
आम सूचनाभू-मानचित्र
निबन्धन के साथ दाखिल ख़ारिज का प्रपत्रभू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय
बिहार भूमि न्यायाधिकरण‘दाखिल-खारिज वाद पर आपत्ति दर्ज करें’
SMS अलर्ट सेवा प्राप्त करेंAadhaar Card Download/ मोबाइल सीडिंग स्थिति जांचें
ई-मापीभू-अभिलेख
सरकारी भूमि का दाखिल ख़ारिजराजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली
परिमार्जनपरिमार्जन प्लस
परिमार्जन प्लस आवेदन स्थितिनागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी
‘दाखिल ख़ारिज त्रुटि जांच’दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें (अंचलाधिकारी द्वारा वापस किया गया)
परिमार्जन प्लस आवेदन स्थिति (अंचलाधिकारी द्वारा वापस किया गया)राजस्व मानचित्रों की दरवाजे तक वितरण सेवा
डिजिटल जमाबंदी पंजी में किसी भी अशुद्धि को सुधारने के लिए, नागरिक परिमार्जन पोर्टल पर जाकर नीचे दिखाई गई इमेज में दिए गए चरणों का पालन करें।

FAQ- Bihar Bhumi Bihar

Bihar Bhulekh क्या है?

उत्तर: Bihar Bhulekh सरकार का एक ऑनलाइन पोर्टल है, जहाँ राज्य के नागरिक अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी जैसे खाता नंबर, खेसरा नंबर, जमाबंदी आदि ऑनलाइन देख सकते हैं।

बिहार भूलेख या Bihar Bhumi पोर्टल पर कौन-कौन सी जानकारी मिलती है?

उत्तर: Bihar Bhumi Bihar पर भूमि स्वामी का नाम, प्लॉट नंबर, भूमि का क्षेत्रफल, जमाबंदी नकल, भूमि का वर्गीकरण और म्यूटेशन स्थिति जैसी जानकारी उपलब्ध होती है।

Bihar Bhumi Jankari या Bihar Bhulekh Portal पर जमीन की जानकारी कैसे देखें?

उत्तर: आप biharbhumi.bihar.gov.in या bhulekh.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना जिला, अंचल और गांव चुनें, फिर खाता नंबर या खेसरा नंबर डालकर जमीन का विवरण देख सकते हैं।

बिहार भूलेख या Bihar Bhumi पोर्टल पर कौन-कौन सी जानकारी मिलती है?

उत्तर: Bihar Bhumi Bihar पर भूमि स्वामी का नाम, प्लॉट नंबर, भूमि का क्षेत्रफल, जमाबंदी नकल, भूमि का वर्गीकरण और म्यूटेशन स्थिति जैसी जानकारी उपलब्ध होती है।

क्या Bhulekh Bihar और बिहार भूमि दोनों एक ही पोर्टल हैं?

उत्तर: बिहार भूलेख और बिहार भूमि दोनों पोर्टल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा संचालित हैं। दोनों का उद्देश्य भूमि अभिलेखों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराना है, लेकिन बिहार भूमि पोर्टल मुख्य रूप से म्यूटेशन और रजिस्ट्रेशन सेवाओं पर केंद्रित है।

Scroll to Top